Daily Horoscope
✕

NEET PG परीक्षा अगस्त में होने की संभावना, संशोधित तिथि इस सप्ताह हो सकती है घोषित

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (19:58 IST)
NEET PG exam : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET-PG) 2024 अगस्त मध्य में होने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को नई दिल्ली में यह जानकारी दी। मेडिकल कॉलेजों (medical colleges) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए इस प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा इस सप्ताह होने की उम्मीद है।

ALSO READ: NEET PG Exam Date 2024 : जल्द घोषित होगी नीट पीजी एग्जाम डेट, क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
 
नीट-स्नातकोत्तर की तैयारियों पर चर्चा : केंद्रीय गृह मंत्रालय में सोमवार को हुई एक बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) के अधिकारियों के साथ-साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने नीट-स्नातकोत्तर की तैयारियों पर चर्चा की। नीट-स्नातकोत्तर परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जानी है।

ALSO READ: NEET UG Row : क्या नीट को ही खत्म करेगी सरकार? PM मोदी को ममता ने लिखा खत
 
एक सूत्र ने बताया कि बैठक में नीट-स्नातकोत्तर के अलावा विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा के लिए प्रणाली की मजबूती की भी समीक्षा की गई। यह परीक्षा 6 जुलाई को होनी है। सूत्र ने बताया कि सोमवार को हुई बैठक आने वाले दिनों में परीक्षा के आयोजन के लिए प्रणाली की मजबूती का जायजा लेने के लिए की गई थी।
 
ऐसा सामने आया है कि टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के शीर्ष अधिकारियों ने परीक्षा की प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं के बारे में बैठक में जानकारियां दीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 जून को नीट-स्नातकोत्तर परीक्षा स्थगित कर दी थी। यह परीक्षा 23 जून को होनी थी। मंत्रालय ने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर लगे आरोपों के मद्देनजर 'एहतियाती कदम' उठाते हुए यह परीक्षा स्थगित की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

अगला लेख