sundarkand
✕

NEET, JEE Row LIVE Updates: विरोध के बीच NEET एडमिट कार्ड भी जारी, सोनू सूद ने भी किया परीक्षाओं का विरोध

Updated: बुधवार, 26 अगस्त 2020 (15:43 IST)
नई दिल्ली। एक ओर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि JEE और NEET परीक्षाएं निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएंगी, वहीं विभिन्न संगठन कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का हवाला देकर इन परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि परीक्षा के लिए बच्चों की सुरक्षा को दांव पर नहीं लगाया जा सकता। 

-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि तय समय पर होंगी JEE और NEET की परीक्षाएं।
-एनटीए ने नीट एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए। इसे एनटीए की साइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 

-लॉकडाउन में हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी परीक्षाओं का विरोद किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विद्यार्थियों को बाहर निकलने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।
-सोनू कहा कि परीक्षा के लिए वक्त दिया जाना चाहिए क्योंकि बिहार में ही कम से कम 13 से 14 जिले बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में छात्र परीक्षा केन्द्र तक कैसे पहुंचेंगे। 

-JEE परीक्षा 1 से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, जबकि NEET की परीक्षा 13 सितंबर को होगी। 
-इन परीक्षाओं में करीब 26 लाख छात्र-छात्रा शामिल होने वाले हैं।  
-कोरोनावायरस (Coronavirus) के मद्देनजर कई संगठन इन परीक्षाओं को टालने की मांग कर रहे हैं। 
-पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग ने भी कोरोना काल में परीक्षा नहीं कराने की मांग का समर्थन किया। 

-शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कोरोना महामारी के बीच इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए ऑल इंडिया लेवल पर एग्जाम कराने का बचाव किया है।
-निशंक ने कहा कि पैरेंट्स और स्टूडेंट्स लगातार दबाव बना रहे हैं। उनके परिवार परीक्षाएं चाहते हैं। जेईई एग्जाम के लिए 80% छात्र पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं।
 

-दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को एक बार फिर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए ली जाने वाली नीट और जेईई की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की।
-नीट और जेईई परीक्षाओं से 28 लाख छात्रों के कोरोनावायरस की चपेट में आने का खतरा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख