Hanuman Chalisa

नीरव मोदी ने की करोड़ों के हीरों की हेरा-फेरी, डीआरआई ने कसा शिकंजा

बुधवार, 21 मार्च 2018 (07:53 IST)
मुंबई। मुंबई के राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में फरार चल रहे व्यापारी ज्वैलर नीरव मोदी के खिलाफ 890 करोड़ के हीरों को विशेष इकॉनामिक जोन (सेज) के माध्यम से घरेलू बाजार में गलत ढंग से लाने का मामला दर्ज कर लिया है।
 
निदेशालय ने अपने बयाने में कहा कि नीरव मोदी समूह की राजस्थान के जयपुर और गुजरात के सुरत में स्थित कंपनियों फॉयरस्टार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड तथा फॉयरस्टार डॉयमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की सेज इकाइयों पर प्रभार शुल्क से मुक्त हीरों/मोतियों को गलत ढ़ंग से लाने करने का मामला दर्ज किया गया है।
 
हीरों, मोतियां व अन्य आभुषणों के आयात/निर्यात का कारोबार करने वाली नीरव मोदी इन कंपनियों की ये इकाइयां विशेष इकॉनामिक जोन में आती हैं जिसमें इनके निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगता। 
 
डीआरआई की जांच के अनुसार इन कंपनी की सेज इकाइयों के हीरों/मोतियों की घोषित स्टॉक वैल्यू में अंतर पाया गया है। इससे साफ हो गया कि घरेलू शुल्क क्षेत्र में कुछ स्टॉक को अवैध रूप से लाया गया है। डीआरआई के अनुसार उपलब्ध दस्तावेजों की जांच से पता चला कि 890 करोड़ के माल पर लगने वाले 52 करोड़ के शुल्क से बचने के लिए इसे सेज इकाई के जरिए घरेलू बाजार में लाया गया।
 
सीबीआई, ईडी और अन्य जांच एजेंसिया 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी, उनके कंपनी समूहों, व्यापारिक सहयोगियों की जांच के काम में लगा हुई हैं। (वार्ता) 

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख