Daily Horoscope

सीबीआई ने नीरव, मेहुल की कंपनियों के 4 अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (11:46 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में अरबपति जौहरियों नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी द्वारा कथित रूप से की गई 12,636 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के सिलसिले में रविवार को 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने नीरव मोदी समूह की कंपनियों के 2 कर्मचारियों और एक ऑडिटर को गिरफ्तार किया जबकि चौकसी के स्वामित्व वाली गीतांजलि समूह की कंपनियों के एक निदेशक को भी हिरासत में लिया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी के स्वामित्व वाली फायरस्टार्टर इंटरनेशनल लिमिटेड के तत्कालीन एजीएम (ऑपरेशन) मनीष के. बोसमिया और तत्कालीन वित्त प्रबंधक मितेन अनिल पंड्या को पंजाब नेशनल बैंक को फर्जी तरीके से लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग्स (एलओयू) के लिए जमा किए गए आवेदन तैयार करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया। चार्टर्ड अकाउंटेंसी कंपनी संपत एंड मेहता, मुंबई में साझेदार ऑडिटर संजय रंभिया को भी गिरफ्तार किया गया।
 
सीबीआई ने मेहुल चौकसी की कंपनी गिली इंडिया के तत्कालीन निदेशक ए. शिव रमण नायर को भी गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि यह आरोप है कि गीतांजलि समूह की कंपनियों के निदेशकों में से एक होने के अलावा वह कथित एलओयू और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) जारी करने के लिए पीएनबी में जमा अर्जियों के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता था।  यह आरोप है कि चौकसी और नीरव मोदी ने फर्जी दावों के आधार पर भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं के पक्ष में 12,636 करोड़ रुपए के एलओयू और एफएलसी जारी करा लिए।
 
पीएनबी के आरोपी अधिकारियों ने जांच से बचने के लिए इन एलओयू और एफएलसी के लिए निर्देश अपने आंतरिक सॉफ्टवेयर में नहीं डाले। इन्हें बैंकिंग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मैसेजिंग प्रणाली के जरिए भेजा गया जिसे 'स्विफ्ट' कहा जाता है। इसका इस्तेमाल बैंकों के बीच वैश्विक रूप से धनराशि अंतरण के लिए निर्देश जारी करने की खातिर किया जाता है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख