shradh paksha
✕

नीरव मोदी फरार, सीबीआई ने किया इंटरपोल से संपर्क

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (12:12 IST)
नई दिल्ली। जनवरी के पहले सप्ताह में देश छोड़कर जाने वाले अरबपति आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी और उनके परिवार का पता लगाने के लिए सीबीआई ने इंटरपोल से संपर्क साधा है। एजेंसी में धोखाधड़ी की शिकायत होने से कुछ सप्ताह पहले ही नीरव मोदी परिवार के साथ देश छोड़कर जा चुका है।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इंटरपोल से 'डिफ्यूजन नोटिस' जारी करने का अनुरोध किया है। यह नोटिस किसी व्यक्ति का पता लगाने के लिए जारी किया जाता है। इंटरपोल की वेबसाइट के अनुसार कि यह (डिफ्यूजन) नोटिस के मुकाबले कम औपचारिक है, लेकिन इसका प्रयोग पुलिस जांच के संबंध में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी या उसके ठिकाने का पता लगाने या अतिरिक्त संबंधित सूचना पाने के लिया किया जाता है।
 
डिफ्यूजन एक ऐसा नोटिस है, जो एनसीबी (इस मामले में सीबीआई) द्वारा प्रत्यक्ष रूप से उसके पसंद के देशों या फिर इंटरपोल के सभी सदस्यों को जारी किया जाता है और इंटरपोल सूचना प्रणाली में इसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। 
 
उन्होंने कहा कि सीबीआई को यकीन है कि उसे नीरव मोदी और उसके परिवार के ठिकाने का शुक्रवार को पता चल जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी नीरव मोदी ने जनवरी के पहले सप्ताह में देश छोड़ा है।
 
अधिकारियों ने बताया कि 46 वर्षीय नीरव मोदी के पास भारत का पासपोर्ट है और उसने 1 जनवरी को देश छोड़ा है, वहीं बेल्जियम के नागरिक उसके भाई ने भी उसी दिन भारत छोड़ा है। हालांकि अभी तक यह ज्ञात नहीं है कि वे कहां गए हैं? (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख