kalsarpa dosh calculator
✕

दिल्ली के डिप्टी सीएम बोले, NEP 2020 में कई खामियां, इसमें बदलाव जरूरी

Updated: शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (17:11 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में परिवर्तन की आवश्यकता है और इस योजना में कुछ बिंदुओं को जोड़ने की जरूरत है। यहां दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा से संबंधित नीतियों को प्रत्येक कोण से देखा जाना चाहिए और उसमें शिक्षक प्रशिक्षण समेत सभी तथ्यों को शामिल किया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 में परिवर्तन की आवश्यकता है। इस नीति में कुछ बिंदु जोड़ने की आवश्यकता है। यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी दृष्टिकोण है कि शिक्षा संबंधी नीतियों को प्रत्येक कोण से देखा जाना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा के लिए 'कनेक्टिंग द डॉट्स' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सिसोदिया ने दावा किया कि एनईपी 2020 में कई खामियां हैं और इसे तत्काल लागू नहीं किया जा सकता।
 
उन्होंने कहा कि अगर हम दिल्ली में एनईपी को लागू करने का निर्णय लेते हैं तो कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों को कौन पढ़ाएगा? इन शिक्षकों की योग्यता क्या होगी? इसके बारे में अभी कोई चर्चा नहीं की गई है। इस नीति में बहुत-सी खामियां हैं।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख