Hanuman Chalisa
✕

NCP का सवाल, 'परेशानी पे चर्चा' कब करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Updated: शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (14:28 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने के कदम का स्वागत किया, लेकिन साथ ही उनसे छात्रों के माता-पिता और आम लोगों की चिंता के बारे में बात करने के लिए 'परेशानी पे चर्चा' का आयोजन करने का भी आग्रह किया।
 
राकांपा के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने कहा कि कुछ हस्तियों ने लोगों से परीक्षाओं को लेकर छात्रों के साथ मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ देखने का आग्रह किया है, लेकिन वे लोगों की पीड़ा पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री से कब सवाल करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय छात्र तनाव में रहते हैं। तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए उनसे बातचीत करने के लिए हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं, लेकिन वह छात्रों के माता-पिता और आम लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए ‘परशानी पे चर्चा’ कब आयोजित करने जा रहे हैं?
 
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं और बेरोजगारी चिंता का विषय बन गई है। क्या इन हस्तियों ने कभी कीमत वृद्धि के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानियों के बारे में सोचा है?
 
गौरतलब है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री छात्रों तथा उनके माता-पिता के साथ परीक्षा के तनाव तथा संबंधित प्रश्नों के बारे में बात करते हैं। यह आयोजन पिछले चार साल से किया जा रहा है।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख