dharma sangrah

Baba Siddique Murder case : बाबा सिद्दीकी केस में चौथे आरोपी की पहचान, शूटर्स को दे रहा था डायरेक्शन

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (17:10 IST)
शनिवार रात बांद्रा इलाके में NCP अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस केस में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। इस केस में चौथे आरोपी की भी पहचान हुई है। इस चौथे आरोपी का नाम मोहमद जीशान अख्तर है। ये वही शख्स है, जो तीनों शूटर्स को डायरेक्शन दे रहा था। इस बीच कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेजा।
ALSO READ: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
इस बीच फेसबुक पर कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला शुभम लोंकर की फोटो भी सामने आ गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक शुभम लोंकर से पूछताछ करने के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम पुणे रवाना हुई है। 

गुरमेल सिंह को हिरासत में भेजा : बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपी गुरमेल सिंह को 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेजा। मुंबई पुलिस के मुताबिक बाबा सिद्दीकी हत्या मामले के चौथे आरोपी की पहचान हो गई है। चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में धर्मराज कश्यप को पुलिस हिरासत में नहीं दिया गया। कोर्ट ने दूसरे आरोपी को ऑसिफिकेशन टेस्ट कराने के बाद फिर से पेश करने का निर्देश दिया है। सिफिकेशन टेस्ट एक चिकित्सा प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति की हड्डियों के संलयन की डिग्री का विश्लेषण करके उसकी आयु का अनुमान लगाती है। यह उम्र निर्धारित करने का एक लोकप्रिय तरीका है।
 
ALSO READ: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सियासी घमासान, क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
 
5 टीमें कर रही हैं जांच : जांच में मदद के लिए फोरेंसिक टीमें भी घटनास्थल पर काम कर रही हैं। मामले की जांच के लिए शहर पुलिस ने पांच टीमें बनाई हैं। वहीं, तीसरे फरार आरोपी की पहचान हो गई है। बाबा सिद्दीकी पर कुल 6 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन गोलियां उन्हें लगीं। कथित तौर पर इस वारदात में इस्तेमाल की गई 9.9 एमएम की बंदूक पुलिस ने बरामद कर ली है। इनपुट एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर गरमाई महाराष्‍ट्र की सियासत, सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को मिला विपक्ष का साथ

LIVE: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निकाला

बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की: मोल्दोवा में रूसी ड्रोन की चपेट में आने से बचा विमान, नॉर्वे के पीएम का चौंकाने वाला खुलासा

ईरान युद्ध से क्रूड में लगी आग, Brent 101 डॉलर पार; ट्रंप बोले- जंग खत्म होते ही घटेंगे तेल के दाम

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

अगला लेख