Daily Horoscope
✕

बस्तों के बोझ से बच्चों को मिलेगी राहत, एनसीईआरटी का सिलेबस होगा आधा

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (18:48 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि स्कूली छात्रों को राहत दिलाने के प्रयास के तहत 2019 के शैक्षणिक सत्र से एनसीईआरटी के सिलेबस को घटाकर आधा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल का पाठ्यक्रम बीए और बीकॉम के कोर्स से भी ज्यादा है और इसे कम करके आधा किए जाने की जरूरत है जिससे सर्वांगीण विकास के लिए छात्रों को समय मिल सके।

उन्होंने कहा कि ज्ञान संबंधी स्किल के विकास के चरण में छात्रों को पूर्ण ऑटोनॉमी देने की जरूरत है। मैंने एनसीईआरटी से सिलेबस को घटाकर आधा करने को कहा है और यह 2019 के शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होगा। स्कूली शिक्षा में सुधार के बारे में मंत्री ने कहा कि परीक्षा और अगली कक्षा में नहीं भेजे जाने की योजना लागू होगी।

उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र मार्च में फेल होता है तो उसे मई में एक और मौका दिया जाएगा। अगर विद्यार्थी दोनों में विफल रहता है तो उसे उसी कक्षा में रहना होगा। उन्होंने कहा कि संसद में बजट सत्र के आगामी हिस्से में इससे जुड़े एक विधेयक पर विचार किया जाएगा। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

अगला लेख