dharma sangrah
✕

दीपिका पादुकोण से NCB ने की 5 घंटे पूछताछ, दागे ये सवाल...

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (21:09 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में NCB ने शनिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से 5 घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के दौरान पादुकोण का आमना-सामना उनकी प्रबंधक करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) से भी कराया गया।

पूछताछ के दौरान पादुकोण एनसीबी के हैश से संबंधित सवाल पर दीपिका ने कहा कि हमारे सर्कल में हम लोग डयूप लेते हैं, जो एक तरह का सिगरेट है। वहीं वीड के बारे में पूछने पर दीपिका ने कोई जवाब नहीं दिया। ड्रग्स को लेकर दीपिका से कई सवाल किए गए, लेकिन उन्‍होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्‍होंने कई सवालों पर चुप्पी साध ली। इस दौरान एनसीबी ने दीपिका और करिश्मा को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की।

सूत्रों ने कहा कि प्रकाश के व्हाट्‍सऐप चैट मादक द्रव्य निरोधी एजेंसी के रडार पर हैं, जिनमें 'डी' नाम के शख्स के साथ ड्रग्स को लेकर उनकी बातचीत भी हैं। एनसीबी के अतिथिगृह के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित अतिथि गृह में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर पहुंचीं दीपिका दोपहर बाद तीन बजकर 50 मिनट के करीब यहां से निकलीं।

एनसीबी के सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश को 3 बजकर 40 मिनट के करीब घर जाने की इजाजत दे दी गई। अतिथिगृह से पहले करिश्मा प्रकाश बाहर आईं और उसके बाद दीपिका बाहर निकलीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे अपनी-अपनी गाड़ियों से अलग-अलग रवाना हुईं। अतिथिगृह के बाहर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी बैरीकेड के पास खड़े थे।

ऐसी खबरें थीं कि दीपिका के पति अभिनेता रणवीर सिंह ने एजेंसी से पूछा है कि क्या वह उनकी पत्नी से पूछताछ के दौरान वहां मौजूद रह सकते हैं? हालांकि एनसीबी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है। दो अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी एनसीबी ने अपने दफ्तर में ड्रग्स के मामले में अलग से पूछताछ की।
संघीय एजेंसी पूर्व में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और कुछ संदिग्ध ड्रग आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। राजपूत (34) इस साल 14 जून को अपने उपनगरीय बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

अगला लेख