dharma sangrah
✕

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, एक जवान घायल

Updated: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (17:00 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। इस घटना में डीआरजी का एक जवान भी घायल हुआ है।


दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र अंतर्गत पेदाडब्बा गांव के जंगल में पुलिस दल ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इस घटना में एक जवान भी घायल हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र में जिला बल और डीआरजी के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल के पेदाडब्बा गांव के जंगल में पहुंचने पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया और पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।
इस घटना में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस दल द्वारा बाद में घटनास्थल की तलाशी लेने पर वहां तीन नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। घायल जवान को बाहर निकाला जा रहा है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख