ramcharitmanas

दंतेवाड़ा में 3 नक्सली गिरफ्तार, सीआरपीएफ जवानों पर किया था हमला

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (15:21 IST)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नीलावाया में 30 अक्टूबर 2018 को निर्माण कार्य और चुनावी तैयारी के कवरेज के लिए पहुंचे डीडी न्यूज के कैमरामैन और फोर्स पर हमले में शामिल तीन नक्सलियों को पुलिस ने आज बर्रेम के जंगल से धरदबोचा।


पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अरनपुर थाना बल और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक टुकड़ी नक्सलियों को घेरने बर्रेम के पहाड़ी जंगल में सर्चिंग पर निकली। इसी दौरान वहां कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिन्‍हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।

पूछताछ में उनकी शिनाख्ती स्कूल पारा बर्रेम निवासी राजू, गुज्जा तथा पटेल पारा बर्रेम के भीमा बारसे के रूप में हुई है। सभी नक्सली जनमिलीशिया प्लाटून के सदस्य हैं। पूछताछ में इन्होंने स्वीकारा कि 30 अक्टूबर को अन्य साथियों के साथ मिलकर नीलावाया में फोर्स और डीडी न्यूज के कैमरामैन पर हमला किया था।

इस वारदात में कैमरामैन की मौके पर मौत के साथ तीन पुलिस जवान भी शहीद हुए। इसके बाद नीलावाया का मतदान केंद्र बदल दिया गया। नीलावाया गांव में पिछले दो दशक से चुनाव नहीं हुए हैं।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया इस्तीफा

सऊदी अरब को बड़ा झटका: ड्रोन हमले के बाद दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, लाल सागर में हूतियों का कब्जा

बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी और बहुत कुछ: ब्रिक्स मेहमानों को दिए जा रहे 'गुडी बैग' में क्या-क्या है खास?

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

अगला लेख