Hanuman Chalisa

नौसेना ने किया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण, चुनिंदा नौसेनाओं में हुई शामिल

Updated: शुक्रवार, 17 मई 2019 (18:32 IST)
नई दिल्ली। नौसेना ने शुक्रवार को सतह से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल का पहली बार 2 युद्धपोतों में परस्पर सहयोग के जरिए सफल परीक्षण किया जिसके साथ ही वह इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाली चुनिंदा नौसेनाओं में शामिल हो गई।
 
पश्चिमी समुद्री तट पर यह परीक्षण नौसेना के युद्धपोतों आईएनएस कोच्चि और चेन्नई द्वारा किया गया। इन दोनों युद्धपोतों से दागी गई मिसाइलों को परस्पर सहयोग के जरिए एक ही युद्धपोत से नियंत्रित किया गया और अलग-अलग लक्ष्यों पर निशाना लगाया गया। नौसेना ने यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा इसराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के सहयोग से किया।
 
सतह से हवा में मार करने वाली ये मिसाइलें कोलकाता श्रेणी के विध्वंसक युद्धपोतों में लगी हैं और भविष्य में बनाए जाने वाले सभी युद्धपोतों पर भी लगाई जाएंगी। मिसाइल दागने में 2 युद्धपोतों के सहयोग के इस परीक्षण के सफल होने के साथ ही भारतीय नौसेना यह तकनीक हासिल करने वाली दुनिया की गिनी-चुनी नौसेनाओं में शुमार हो गई है। इससे नौसेना की मारक क्षमता बढ़ेगी और उसे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त हासिल होगी।
 
यह परीक्षण संबंधित एजेंसियों और संगठनों की वर्षों की कोशिशों का परिणाम है। डीआरडीओ की हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला डीआरडीएल ने इसराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ मिलकर यह मिसाइल विकसित की है। देश में यह मिसाइल भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने बनाई है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख