शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Navjoot Sidhu, AAP and Bhagwant Maan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (00:10 IST)

सिद्धू के AAP में शामिल होने के सवाल पर भगवंत मान का जवाब, सोशल मीडिया पर बना दोनों का मजाक

सिद्धू के AAP में शामिल होने के सवाल पर भगवंत मान का जवाब, सोशल मीडिया पर बना दोनों का मजाक - Navjoot Sidhu, AAP and Bhagwant Maan
चंडीगढ़। पंजाब से कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल कराने की अटकलों के बीच पार्टी के पंजाब प्रमुख भगवंत मान ने कहा कि इस बारे में उनसे अभी कोई 'आधिकारिक स्तर' की वार्ता नहीं हुई है।
 
साथ ही भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि बिना किसी व्यक्तिगत हित के जो लोग राज्य के कल्याण के लिए काम करना चाहते हैं उन सभी लोगों के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने सिद्धू को ईमानदार व्यक्ति बताया।
 
इसके जवाब में एक ट्विटर यूजर ने कहा कि सिद्धू 'आप' में आया तो खूब जमेगी जोड़ी, वो सामने बन बैठेगा जज और तू करेगा कॉमेडी।
 
एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि जैसे भाजपा और कांग्रेस का बेड़ा गर्क किया है.. तुम्हारा भी कर देगा.... लगता है आप दोनों मिल के AAP का बेड़ा गर्क करना चाहते हो।
 
ये भी पढ़ें
सावधान, मुंबई के चार नामी होटलों को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा सख्‍त