dharma sangrah
✕

क्‍या दूरियां मिटेंगी 'मायानगरी' के इन दो '‍दिग्‍गजों' के बीच?

Updated: शनिवार, 6 जून 2020 (09:05 IST)
कहते हैं माया नगरी में दोस्‍ती और दुश्‍मनी अस्‍थाई होती है। ऐसा कुछ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर को लेकर सामने आ रहा है।

दोनों बॉलीवुड अभि‍नेता हैं। दोनों ने साथ में कुछ बहुत अच्‍छी फिल्‍में कीं हैं। दोनों लंबे वक्‍त तक दोस्‍त रहे हैं और नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रामा ही एक्‍ट‍िंग सीखकर न‍िकले हैं।

लेक‍िन दोनों के बीच राजनीतिक विचार को लेकर मतभेद रहे हैं। प‍िछले द‍िनों देश में चल रहे कई मुद्दों पर दोनों आमने सामने आए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर कई बार हमले क‍िए।

कुछ महीने पहले ही नसीरुद्दीन ने अनुपम द्वारा सीएए पर सरकार के समर्थन करने पर उन्हें जोकर और चापलूस कहा था। इसके बाद अनुपम ने भी जवाब में नसीर को एक कुंठित और नशेड़ी व्यक्ति कह डाला था।

लेक‍िन अब हालात बदले बदले से नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है क‍ि अब अनुपम नसीर से अपने संबंध खराब होने पर दुखी हैं।

बॉलीवुड लाइफ को दिए एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इतना लंबा समय साथ गुजारने के बाद इस तरह संबंध खराब होने का उन्हें दुख हैं। अनुपम ने कहा कि यह केवल दो साथ काम करने वाले कलाकार नहीं बल्कि आपके दोस्तों, रिश्तेदार सबके साथ हो जाता। आपके विचार अलग हो सकते हैं और यही जिंदगी की सच्चाई है।

अपने इस इंटरव्‍यू की मदद से अनुपम ने नसीर तक एक मैसेज तो कन्‍वे कर ही द‍िया है। इस पर फि‍लहाल नसीर की तरफ से कोई प्रतक्र‍िया नहीं आई है। आने वाले समय में देखना होगा क‍ि दोनों कलाकार अपनी राजनीत‍िक व‍िचारधारा और फि‍ल्‍मी सफर के दौरान न‍िभाई गई दोस्‍ती को कैसे लेते हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख