ramcharitmanas

ट्‍विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #BlockNarendraModi

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (13:42 IST)
नई दिल्ली। सोशल साइट ट्‍विटर #BlockNarendraModi आज काफी ट्रेंड कर रहा है। यह पूरा मामला पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से जुड़ा हुआ है।
 
दरअसल, निखिल दाधीच नामक एक व्यक्ति ने एक ट्‍वीट किया था- 'एक कुतिया कुत्ते की मौत क्या मरी सारे पिल्ले एक सुर में बिलबिला रहे हैं'। हालांकि निखिल ने अपने ट्‍वीट कहीं भी गौरी लंकेश के नाम का उल्लेख नहीं किया, लेकिन जिस तरह उन्होंने ट्‍वीट किया, उसका इशारा गौरी की तरफ ही था। खुद को हिन्दू राष्ट्रवादी बताने वाले निखिल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ट्‍विटर पर फॉलो करते हैं। 
 
आम आदमी पार्टी के नेता संजयसिंह ने भी इस पर ट्‍वीट किया कि गौरी लंकेश जी की हत्या पर मोदी भक्त का घटिया ट्‍वीट... निखिल का यह ट्‍वीट सुर्खियों में आ गया और इसके बाद मोदी समर्थक और विरोध आपस में भिड़ गए। साथ ही #BlockNarendraModi भी ट्रेंड करने लगा। 
बाद में निखिल ने एक अन्य ट्‍वीट कर स्पष्टीकरण भी दिया कि उनके ट्‍वीट का गौरी लंकेश से कोई संबंध नहीं है, लेकिन कुछ लोग इसे जानबूझकर मृतक से जोड़कर उनका अपमान कर रहे हैं। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Ahmedabad Water Sewer Connection Online : अहमदाबादवासियों के लिए बड़ी राहत, पानी-सीवर कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, बांटी राहत सामग्री

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

Chitrakoot Flood : चित्रकूट में बाढ़ का कहर, 30 फीट ऊपर बह रही मंदाकिनी, रामघाट का 300 मीटर पुल बहा, MP समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

अगला लेख