Hanuman Chalisa
✕

लाल किले के प्राचीर से मोदी पांचवीं बार फहरायेंगे तिरंगा

Updated: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (21:28 IST)
नई दिल्ली। देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को 72 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। मुख्य समारोह राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले पर होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तिरंगा फहराने के बाद किले के प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह मोदी का लाल किले से पांचवां संबोधन होगा।
 
लाल किले के लाहौरी गेट पहुंचने पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे और रक्षा सचिव संजय मित्रा के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी। इसके बाद दिल्ली एरिया के जनरल आफिसर इन कमान ले़ जनरल असित मिस्त्री प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक लेकर जायेंगे जहां सेना और पुलिस के जवान प्रधानमंत्री को सलामी देंगे। प्रधानमंत्री सलामी गारद का भी निरीक्षण करेंगे। 
 
सलामी गारद के बाद प्रधानमंत्री लाल किले के प्राचीर पर जायेंगे जहां रक्षा मंत्री श्रीमती सीतारमण, रक्षा राज्य मंत्री डॉ. भामरे, सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ उनका स्वागत करेंगे।
 
इसके बाद प्रधानमंत्री तिरंगा फहरायेंगे और इसी दौरान 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। तिरंगा फहराये जाने के दौरान सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस के 32 अधिकारियों और जवानों का राष्ट्रीय ध्वज गार्ड प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय सलामी देगा। नौसेना का बैंड इस दौरान राष्ट्र गान की धुन बजायेगा।
 
राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने के बाद प्रधानमंत्री देशवासियों को संबोधित करेंगे जिसके बाद स्कूली छात्र और एनसीसी कैडेट राष्ट्र गान गायेंगे।
 
इस समारोह में दिल्ली के 16 स्कूलों के 700 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। ये कैडेट देश प्रेम के गीत और राष्ट्र गान गायेंगे। इसके अलावा दिल्ली प्रशासन के 36 स्कूलों की 3500 छात्राएं भी राष्ट्र गान गायेंगी। दिल्ली प्रशासन के 72 स्कूलों के 5000 हजार से अधिक छात्र समारोह देखने आयेंगे। ये सब मिलकर भारत के नक्शे के अनुरूप आकृति बनायेंगे। (वार्ता) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख