biodatamaker

'अमृत महोत्सव' में बोले मोदी, रिकॉर्ड टीकाकरण व खिलाड़ियों की सफलताएं जैसी घटनाएं भारतीयों का दिल जीत रहीं

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (15:04 IST)
मुख्‍य बिंदु
नई दिल्ली। रिकॉर्ड टीकाकरण से लेकर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह बढ़ने और टोकियो ओलंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू तथा महिला व पुरुष हॉकी में भारत के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि यह घटनाएं आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जा रहे 'अमृत महोत्सव' की शुरुआत के साथ ही हर भारतीय का दिल जीत रही हैं।

ALSO READ: Tokyo Olympic 2020 : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी पीवी सिंधू को बधाई
 
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि अगस्त के महीने में प्रवेश और अमृत महोत्सव की शुरुआत के साथ ही हमने कई सारी ऐसी घटनाएं देखी जो हर भारतीय का दिल जीतने वाली हैं। रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ है और जीएसटी संग्रह भी बढ़ा है, जो आर्थिक गतिविधियों के मजबूत होने की ओर संकेत करता है।

ALSO READ: Assam-Mizoram Border Dispute : असम के सांसदों ने की PM मोदी से मुलाकात
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पीवी सिंधू ने न सिर्फ पदक जीता बल्कि हमने ओलंपिक के पुरुष और महिला हाकी में भारतीय टीम के ऐतिहासिक प्रयास भी देखे। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि 'अमृत महोत्सव' के अवसर पर भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए 130 करोड़ भारतीय कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।
 
ज्ञात हो कि रविवार को जीएसटी संग्रह जुलाई महीने में 33 प्रतिशत बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। राजस्व के इन आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार तेजी से हो रहा है। जुलाई, 2020 में जीएसटी संग्रह 87,422 करोड़ रुपए रहा था। इससे पिछले महीने यानी जून, 2021 में जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपए से कम यानी 92,849 करोड़ रुपए रहा था।
 
यह चालू वित्त वर्ष में जीएसटी संग्रह का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले अप्रैल में जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपए रहा था। बीते जुलाई महीने में 13 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सोमवार को महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की विश्व में नंबर 2 टीम को 1-0 से हराकर अंतिम 4 में जगह बनाई।(भाषा)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख