sundarkand
✕

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित हैं देश की सीमाएं : पर्रिकर

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (20:54 IST)
लखनऊ। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने देश की सीमाओं को महफूज बताते हुए कहा है कि आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के साथ ही उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पर्रिकर को यहां सम्मानित किया जा रहा था। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीमाएं सुरक्षित कर ली गई हैं। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं।
आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। आतंकियों को निष्क्रिय करके छोड़ेंगे। उन्हें किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे। देश की ओर बुरी नजर से देखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि शत्रुओं को मार गिराने के लिए सेना को सीधा निर्देश है। पर्रिकर ने कहा कि कश्मीर के माहौल को जान-बूझकर बिगाड़ा गया। अब स्थिति तेजी से सुधर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह वहां के माहौल को बिगड़ने के संबंध में जांच करा रहे हैं। धीरे-धीरे पता चल रहा है कि माहौल बिगाड़ने के लिए पैसा कहां से आता था।
 
रक्षा मंत्री ने कहा कि कश्मीर में जो युवा प्रदर्शन में शामिल नहीं होते थे, उन्हें दंडित किया जाता था। जांच में सब सामने आ रहा है। माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेना आतंकियों को उनकी हैसियत में लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। आज भी तीन आतंकियों को मार गिराया गया। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख