dharma sangrah
✕

नवाज शरीफ ने दिए पठानकोट हमले की जांच शीघ्र पूरी करने के आदेश

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (20:47 IST)
इस्लामाबाद। आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय जगत में अलग-थलग पड़ते पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार ने पठानकोट हमले की जांच शीघ्र पूरी करने और बंद पड़ी मुंबई आतंकवादी हमले की जांच दोबारा शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।      
      
आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के चौतरफा अंतरराष्ट्रीय दबाव झेलने के बाद हाल ही में सरकार और सैन्य नेतृत्व की एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें देश में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही भारत में हुए इन दो आतंकवादी हमलों की जांच तेज करने के निर्देश दिए गए। 
 
समाचार पत्र डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने सैन्य प्रतिष्ठानों को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में संघीय और प्रांतीय सरकारों को सहयोग देने को कहा है। आईएसआई प्रमुख जनरल रिजवान अख्तर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर जंजुआ प्रांतीय सर्वोच्च समितियों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रांतों की यात्रा कर रहे हैं।         
      
गौरतलब है कि उड़ी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय में आतंकवादी हमले में 19 सैनिकों के मारे जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने का अभियान शुरू कर दिया है और इस्लामाबाद में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ के सम्मेलन का सदस्य देशों की ओर से बहिष्कार के बाद मेजबान पाकिस्तान को इसे स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी थी। इसके अलावा अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और रूस ने उड़ी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: सितंबर में भारत की थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39%

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

"तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं": CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना सरासर कायरता

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

अगला लेख