kalsarpa dosh calculator
✕

मोदी ने करुणानिधि से की मुलाकात

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2017 (16:20 IST)
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि से यहां गोपालपुरम स्थित उनके आवास पर सोमवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बैठक चली। मोदी द्रमुक अध्यक्ष के बगल में बैठे और उनका हाथ थामे रहे।
 
इससे पहले द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष और करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने गेट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें एक लाल शॉल देकर सम्मानित किया। मोदी के साथ राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, जहाजरानी राज्यमंत्री पी. राधाकृष्णन और प्रदेश भाजपा प्रमुख तामिलीसाई सुंदरराजन भी थे। इस मौके पर करुणानिधि की बेटी कनिमोई समेत द्रमुक नेता भी मौजूद रहे।
 
व्हीलचेयर पर निर्भर करुणानिधि थोड़ी देर के लिए बाहर आए और उन्होंने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। करुणानिधि दवा से हुई एलर्जी के कारण अक्टूबर 2016 से बीमार हैं और उन्हें गत दिसंबर में 2 बार एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
बीमार होने के बाद करुणानिधि पहली बार इस साल 19 अक्टूबर को द्रमुक के मुखपत्र 'मुरासोली' की 75 वर्ष की यात्रा को दिखाने वाली प्रदर्शनी में सार्वजनिक रूप से सामने आए थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 90 वर्ष से अधिक आयु के करुणानिधि से गत वर्ष दिसंबर में उनके आवास पर मुलाकात की थी। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख