ramcharitmanas
✕

नरेन्द्र मोदी ने किसे कहा भ्रष्ट और 'सीधा रुपैया'

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (18:58 IST)
दावणगेरे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए मंगलवार को  राज्य के किसानों से भाजपा को वोट देने की अपील की ताकि राज्य को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाया जा सके।
 
 
मोदी ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के 75वें जन्मदिन पर आयोजित विशाल किसान रैली को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया सरकार को 'सीधा रुपैया' निरूपित किया और कहा कि इस सरकार में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग सरकार से बुरी तरह परेशान और हताश हैं। मेरे पिछले दौरे के वक्त लोगों ने मुझे अपनी दुश्वारियों से अवगत कराया था। देश में अनेक राज्यों में कांग्रेस सरकारें सत्ता से बेदखल कर दी गई हैं और अब समय आ गया है कि कर्नाटक के लोग इस पार्टी को यहां से उखाड़ फेंकें। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी इस सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।
 
मोदी ने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया सरकार केन्द्र से विभिन्न योजनाओं के लिए मिले धन का उपयोग नहीं करती है। स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छ भारत, शिक्षा और स्मार्ट सिटी मिशन जैसी योजनाओं के लिए दिए गए धन का इस्तेमाल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार यहां धन का उपयोग लोगों को परेशान करने में करती है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख