dharma sangrah
✕

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शांति निकेतन में क्षमा मांगी

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (15:42 IST)
कोलकाता। शांति निकेतन विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मोदी मोदी के नारे के बीच अव्यवस्थाओं के लिए क्षमा मांगी। 
 
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में मोदी ने कहा कि यहां कुछ बच्चों में इशारों में कहा कि पानी की व्यवस्था नहीं है। विश्वविद्यालय के पदेन कुलपति के नाते वहां मौजूद लोगों से क्षमा मांगी। गौरतलब है कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। 

मोदी ने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि गुरु के बिना शिक्षा नहीं मिलती। शांति निकेतन की विरासत जितनी पुरातन है, उतनी ही आधुनिक भी है। यहां से मिली शिक्षा काफी अनमोल है। गुरुदेव विश्व भारती को वसुधैव कुटुंबकम बनाना चाहते थे। वेदों से भी हमें यही शिक्षा मिलती है कि पूरा विश्व एक है। 
 
शेख हसीना की मौजूदगी में मोदी ने कहा कि बांग्लादेश और भारत एक दूसरे से काफी कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुदेव का गुजरात से भी गहरा नाता रहा है। गुरुदेव के भाई सतेन्द्रनाथ गुजरात में रहे थे। पूरी दुनिया गुरुदेव को सम्मान के साथ करती है। 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर मोदी सरकार की अग्निपरीक्षा, क्या संसद में बहुमत के नंबर गेम में फंसेगा पेंच?

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

अगला लेख