ramcharitmanas
✕

प्रधानमंत्री 29 मई से 4 देशों की यात्रा पर

Updated: गुरुवार, 25 मई 2017 (08:43 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 मई से जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे अपनी सरकार के विभिन्न सुधार कार्यक्रमों के मद्देनजर भारत में निवेश के अवसर पुरजोर तरीके से रख सकते हैं।
 
विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री की 6 दिन के यात्रा कार्यक्रम की घोषणा करते हुए एक विज्ञप्ति में कई व्यापार कार्यक्रमों को सूचीबद्ध किया, जहां प्रधानमंत्री इन देशों के शीर्ष उद्योगपतियों से मिलेंगे।
 
जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल 29 मई को मेसेबर्ग कंट्री र्रिटीट में उनका स्वागत करेंगी। दोनों नेता द्विपक्षीय हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 30 मई को दोनों नेता चौथे भारत-जर्मनी अंतरसरकारी विमर्श (आईजीसी) में भाग लेंगे। एजेंला के साथ मोदी 30 मई को संयुक्त रूप से एक व्यापार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें दोनों देशों के शीर्ष मुख्य कार्यकारियों के मौजूद रहने की संभावना है।
 
मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वॉल्टर स्टेनमेयर से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। बयान में कहा गया है कि भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक भागीदारी है। प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा से विशेष संबंधों को और गति मिलेगी। प्रधानमंत्री 31 मई को स्पेन पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति मैरिआनो राजॉय से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय हित के तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे स्पेन के राजा फिलिप-6 से मुलाकात करेंगे।
 
मंत्रालय ने कहा कि मोदी स्पेन के अग्रणी उद्योगपतियों के साथ गोलमेज बैठक करेंगे, जो भारत में निवेश को लेकर इच्छुक हैं। प्रधानमंत्री की स्पेन यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में और मजबूती आएगी। 
 
स्पेन से मोदी 1 जून को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग जाएंगे, जहां वे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ 18वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह पहला मौका है जब सालाना सम्मेलन रूस में मास्को के बाहर हो रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री 2 जून 2017 को पहली बार सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकॉनॉमिक फोरम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
 
मोदी 2 जून को पेरिस जाएंगे और 3 जून को वे फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मेक्रोन के साथ द्विपक्षीय हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे जिसका मकसद भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाना है। मोदी की मेक्रोन के साथ पहली बैठक है। वे इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख