suvichar

हेमामालिनी ने कहा- मथुरा में 'कृष्ण' से ज्यादा 'कंस' पैदा हो गए हैं

Updated: गुरुवार, 25 मई 2017 (08:36 IST)
मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को कहा कि मथुरा में अब अपराध बहुत बढ़ गया है, जबकि पहले ऐसा नहीं था। हेमामालिनी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर यहां के व्यापारियों को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराने के लिए मांग करेंगी।
 
हेमामालिनी 15 मई को मथुरा के सर्राफा बाजार में 2 व्यापारियों की हत्या करके लाखों-करोड़ों के जेवरात की लूट के बाद बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने दोनों परिवारों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
 
उन्होंने इसके बाद कहा कि मैंने तो कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि यहां ऐसा होगा। मैं तो यहां यह सोचकर आई थी कि मथुरा भगवान कृष्ण की नगरी है। यहां कण-कण में कृष्ण का वास है। लेकिन अब देखती हूं कि यहां कृष्ण से भी ज्यादा कंस पैदा हो गए हैं, पहले ऐसा नहीं था। 
 
हेमामालिनी ने कहा कि मैं सांसद होने के नाते ही नहीं, एक औरत होने के नाते भी इस घटना से बेहद दुखी हूं। दोनों व्यापारियों की पत्नी, छोटे-छोटे बच्चे, परिवार वाले आदि सभी दुखी हैं। 
 
घटना का पता लगने के बाद से मैं लगातार उनके संपर्क में रही हूं। घटना के बाद घायल हुए 5 व्यापारी एवं कारीगरों को सरकारी अस्पताल में उचित इलाज एवं अन्य सुविधाएं न मिल पाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां, मैंने भी देखा है कि मथुरा के अस्पतालों में डॉक्टर नहीं रहते।
 
उन्होंने कहा कि परिजनों ने मुझे बताया है कि न तो वहां घायलों को लाने के लिए उस समय स्ट्रेचर मिलीं, न डॉक्टर। यहां तक कि जब परिजन घायलों को जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग तक लेकर पहुंचे, बिजली चली गई। वहां कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं थी। 
 
मृत व्यापारी मेघ अग्रवाल के पिता महेश चन्द्र अग्रवाल ने अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई एवं मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की, वहीं विकास गोयल के पिता मोहनलाल गोयल एवं परिजनों ने मृत व्यापारी के आश्रितों को मुआवजा, लूटा गया पूरा माल बरामद कराने जैसी मांगें सांसद के समक्ष रखीं। (भाषा)
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख