Hanuman Chalisa
✕

मोदी स्वतंत्रता दिवस पर कर सकते हैं आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ की घोषणा

Updated: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (15:37 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ राज्यों में प्रायोगिक तौर पर आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (एबी-एनएचपीएस) का शुभारंभ करने की घोषणा कर सकते हैं।


सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी यह महत्वाकांक्षी योजना पूरी तरह से सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। इस योजना का मकसद हर गरीब परिवार को हर साल पांच लाख रुपए तक का बीमा उपलब्ध कराना है। इस योजना से 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवार लाभान्वित होंगे।

सरकार के एक अधिकारी ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में इस योजना के बारे में बात करेंगे और वे कल कुछ राज्यों में प्रायोगिक तौर पर इसे शुरू करने की घोषणा भी कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि पंजाब, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली का अभी इस योजना में शामिल होना बाकी है, जबकि ओडिशा ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है।

अधिकारी के अनुसार, अभी 22 राज्यों ने 'ट्रस्ट मॉडल' के तौर पर इस योजना को लागू करने की बात कही है। केंद्र ने इस योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया में सरकार द्वारा वित्त पोषित सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।

हालांकि अभी केंद्र द्वारा राज्यों को अपना कोष जारी करना बाकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस योजना के तहत बीमा करने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख