sundarkand

अब नरेंद्र मोदी ऐप पर घमासान, क्या बोले राहुल गांधी...

Updated: रविवार, 25 मार्च 2018 (15:52 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हैंडल किए जा रहे नमो ऐप पर उस समय बवाल मच गया जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नमो ऐप की मदद से भारतीयों के निजी डेटा को लीक करने का आरोप लगाया।
 
अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि मैं नरेंद्र मोदी, आपके सारे डेटा अमेरिकी कंपनियों के अपने दोस्तों को देता हूं।
 
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा, 'हाय! मेरा नाम नरेंद्र मोदी है। मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं...जब आप मेरे आधिकारिक ऐप में साइनअप करते हैं तब मैं आपका सारा डेटा अमेरिकी कंपनियों को अपने दोस्तों को दे देता हूं... दरअसल, आरोप लगाया जा रहा है कि नमो ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों की निजी जानकारियां बिना उनकी मंजूरी के अमेरिकी कंपनी के साथ शेयर की जा रही हैं।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने इस ट्वीट के साथ एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें साइबर सुरक्षा के लिए काम करने वाले फ्रांस के शोधार्थी इलियट एल्डरसन ने खुलासा किया है कि 'नमो एप' को डाउनलोड करते ही डाउनलोड करने वाले की पूरी सूचना अमेरिकी कंपनियों को पहुंच जाती है।
 
एल्डरसन ने अपने ट्वीट की श्रृंखला में कहा कि आप नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एप पर जैसे ही अपना प्रोफाइल देते हैं आपकी निजी सूचना नाम, ईमेल, फोटो, लिंग आदि संबंधी सारी सूचना अमेरिका पहुंच जाती है। 
 
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ऐप ऐंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है। अब तक इसे 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को तकनीक की जानकारी नहीं है। पीएमओ की तरफ से कहा गया है कि राहुल गांधी और कांग्रेस को टेक्नोलॉजी की जानकारी नहीं है। पीएमओ ने कैंब्रिज एनालिटिका को डेटा चोरी करने के लिए कांग्रेस का ब्राह्मास्त्र बताया है। साथ ही कहा है कि राहुल इस खुलासे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
 
पीएमओ की तरफ से ये दलील भी दी गई कि मीडिया हाउस भी अपने ऐप के लिए थर्ड पार्टी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। ताकि वो अपने पाठक तक अच्छे से खबरें पहुंचा सकें।

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

पीएम मोदी का नया मंत्र- Wed in India, आखिर क्या है इसके मायने?

दवाओं पर अब तक लागू नहीं हुआ नया नियम, पूरी स्‍ट्रिप खरीदने को मजबूर मरीज, पैकेजिंग बदली तो बढ़ेगा जेब पर भार

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अगला लेख