Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आंध्र प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

Updated: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (08:46 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।


मोदी ने लोकसभा में उनकी सरकार के खिलाफ आंध्र प्रदेश से तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) सदस्य के. श्रीनिवास द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा मैं आंध्र प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि चाहे राजधानी की बात हो या किसानों की बात, विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मोदी ने उल्टा आंध्र प्रदेश की तेदेपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा राजग सरकार आंध्र प्रदेश के लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का सम्मान करती है, लेकिन 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के कारण वह बंदिशों में बंधी हुई है।

उन्होंने कहा कि आयोग की सिफारिशों के अनुसार, विशेष राज्य के दर्जे का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है और अब सिर्फ पूर्वोत्तर और पर्वतीय राज्यों की अलग श्रेणी है, लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राहत का प्रस्ताव दिया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि 8 सितंबर 2016 को विशेष राहत को लागू किया गया था और इसके लिए 4 नवंबर 2016 को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्तमंत्री को धन्यवाद भी दिया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेदेपा राज्य की राजनीति के लिए संसद का उपयोग कर रही है। मोदी ने कहा जब तेदेपा ने राजग से समर्थन वापस लिया था तो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मैंने कहा था कि आप वाईएसआर (कांग्रेस) के चक्र में फंस रहे हैं। आप किसी हाल में बच नहीं पाएंगे। झगड़ा कहां का और उपयोग सदन का। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

अगला लेख