ramcharitmanas
✕

पीएम मोदी ने किया कटाक्ष, नोटबंदी से केवल एक परिवार को हुई परेशानी

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (17:04 IST)
अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी को लेकर आज किसी का नाम लिए बिना गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि नोटबंदी से देश में किसी को भी कोई समस्या नहीं हुई, जो समस्या हुई वह केवल एक परिवार को हुई है।


मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने बोरों में भर कर कालाधन जमा कर रखा था। नोटबंदी के बाद वो सब बाहर आ गया। देश की जनता को इससे कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो समस्या हुई केवल दिल्ली में एक परिवार को हुई। वे अब रट लगाते रहते हैं नोटबंदी-नोटबंदी।

मोदी ने अपने पूरे भाषण के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। परिवार के बाहर कभी उनका मुखिया नहीं चुना गया। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र में श्रद्धा है तो चाय वाले का प्रधानमंत्री बनने का यश न मोदी को जाता है और न ही भाजपा को जाता है, उसका यश देश की जनता को जाता है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया इसके लिए 125 करोड़ लोगों को श्रेय देने को तैयार नहीं है। ये उनकी अलोकतांत्रिक मानसिकता का परिणाम है, जो उन्हें नेहरूजी को ही श्रेय देने का मन करता है। मोदी ने चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस का मानना है कि पंडित नेहरू के कारण ही एक चाय वाला पीएम बना है, तो एक काम कीजिए पांच साल के लिए परिवार के बाहर के किसी कांग्रेसी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दो, तो मैं मान लूंगा कि नेहरू जी के कारण ही कोई आम कांग्रेसी भी कांग्रेस का अध्यक्ष बन पाया।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख