ramcharitmanas
✕

प्रधानमंत्री मोदी लांच करेंगे 'मैं नहीं हम' ऐप, उद्योग प्रमुखों से करेंगे मुलाकात

Updated: बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (00:04 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को 'मैं नहीं हम' पोर्टल एवं ऐप को लांच करेंगे और इस दौरान वे सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं इलेक्ट्रानिक विनिर्माण पेशेवरों से चर्चा करेंगे। यह पोर्टल 'सेल्फ4सोसायटी' के थीम पर काम करता है और इससे आईटी पेशेवरों और संगठनों को सामाजिक सरोकार की दिशा में काम करने के लिए एक मंच मिलेगा।


इसके माध्यम से समाज के कमजोर तबके को प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सेवा में मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है। यह अनुमान किया जा रहा है कि इससे समाज हित में काम करने के प्रति उत्साहित लोगों की भागीदारी बढ़ सकेगी। इसके लांच के अवसर पर मोदी उद्योग प्रमुखों से मिलेंगे।

इस दौरान वे आईटी पेशेवरों, आईटी कर्मचारियों और इलेक्ट्रानिक विनिर्माण संगठनों को भी संबोधित करेंगे। वे टाउनहॉल की तर्ज पर चर्चा करेंगे। इसमें देश के करीब 100 स्थानों पर आईटी एवं इलेक्ट्रानिक विनिर्माण पेशेवरों को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से भी संबोधित करेंगे। (वार्ता) 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख