Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री 24 अक्टूबर को नमो एप के 'सेल्फ 4 सोसाइटी' मंच पर संबोधन देंगे

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (17:26 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आईटी पेशेवरों तथा विनिर्माण एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं से नमो एप पर विकसित किए जा रहे 'सेल्फ 4 सोसाइटी' मंच के जरिए 24 अक्टूबर को संवाद करेंगे।
 
 
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री 24 अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे इस मंच के माध्यम से टाउन हॉल संबोधन देंगे। आईटी पेशेवरों, प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े युवाओं से खासतौर पर संवाद स्थापित करने के लिए नमो एप पर एक खुला मंच 'सेल्फ 4 सोसाइटी' खंड विकसित किया जा रहा है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस मंच के जरिए दिए जाने वाले 'टाउन हॉल' संबोधन में आईटी, विनिर्माण आदि क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। इस मंच के जरिए न्यू इंडिया के बारे में विचार साझा किए जाएंगे। इस मंच पर लोगों से स्वप्रेरणा से काम करने वाले लोगों की प्रेरक कहानियों को भी साझा करने की अपील की गई है।
 
बहरहाल, बूथ जीतने को चुनाव जीतने से जोड़ने के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने देशभर के मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनाने की पहल की है। इसके तहत 'वन बूथ, टेन यूथ' कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अब 'वन बूथ, ट्वेंटी यूथ' पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है।
 
पार्टी लोगों से सीधे संपर्क को कारगर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए कॉल सेंटर सेवा को मजबूत बना रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने कॉल सेंटर के जरिए लोगों से संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया था।
 
कॉल सेंटर के जरिए मोदी सरकार की 7 महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित दर्जनों लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संपर्क किया जाएगा। कॉल सेंटर का काम हर लाभार्थी और भाजपा के मिस्ड कॉल से बने प्राथमिक सदस्यों से बातचीत कर फीडबैक लेना और फिर उसे शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर साझा करना है। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

अगला लेख