biodatamaker

मोदी पर आरोप, विज्ञापन पर 5000 करोड़ खर्च, लेकिन केरल के लिए 500 करोड़ रुपए क्यों?

Updated: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (00:22 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भयावह बाढ़ का सामना कर रहे केरल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि जब वे अपने प्रचार-प्रसार के विज्ञापनों पर 5,000 करोड़ रुपए खर्च करते हैं, तो फिर केरल के लोगों के लिए मात्र 500 करोड़ रुपए क्यों दिए?
 
 
पार्टी ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री ने केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया, क्योंकि ऐसा करने से केंद्र को बड़ी राशि देनी पड़ेगी। पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री का रवैया भेदभाव वाला है। वे आज बाढ़ से ग्रस्त से लोगों की जान-माल पर राजनीति कर रहे हैं। 2,000 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की मांग थी, लेकिन 500 करोड़ रुपए ही दिए गए।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विज्ञान और प्रचार पर जितनी दरियादिली दिखाते हैं, उतनी ही दरियादिली केरल के लिए भी दिखानी चाहिए। जब प्रधानमंत्री अपने प्रचार पर 5,000 करोड़ रुपए खर्च करते हैं तो फिर केरल को सिर्फ 500 करोड़ रुपए क्यों दिए? शेरगिल ने सवाल किया कि अगर प्रधानमंत्री करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल अपने प्रचार में कर सकते हैं तो फिर देश पूछ रहा है कि केरल के लिए पर्याप्त पैसा क्यों नहीं दिया?
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकारों और दूसरी पार्टियों के मुख्यमंत्रियों ने मदद दी है। प्रधानमंत्री ने केरल के लिए जिस प्रकार सौतेला व्यवहार दिखाया है उससे पता चलता है कि 'टीम इंडिया' की उनकी बात एक पाखंड है।
 
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया, क्योंकि ऐसे में केंद्र को पैसा खर्च करना होगा। राष्ट्रीय आपदा घोषित करने पर आपदा कोष बनाना पड़ेगा और इसमें 75 फीसदी खर्च केंद्र को देना होगा। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी ने केरल की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। (भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

आधी रात शिफा अस्पताल पहुंचे इमरान खान, 6 डॉक्टरों ने की जांच; फिर अडियाला जेल भेजे गए

इसराइली मंत्री के "टारगेट किलिंग" वाले बयान पर उबाल

राज्यपालों के कार्यकाल पर क्या कहता है भारत का संविधान

Top News 21 August: चीनी के दाम से अमेरिका के कर्ज तक, इमरान खान और शशि थरूर समेत पढ़ें दिन की 5 बड़ी खबरें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अगला लेख