suvichar

देश के लिए हानिकारक मोदी-शाह की जोड़ी : कांग्रेस

Updated: शनिवार, 26 मई 2018 (18:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी को देश के लिए हानिकारक बताते हुए शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने 4 साल के दौरान कोई भी वादा पूरा नहीं कर देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
 
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। इस दौरान विशेषकर सैन्य ठिकानों पर सबसे ज्यादा हमले हुए हैं और सीमापार से सबसे ज्यादा 3 हजार बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूरा होने को पार्टी देशभर में विश्वासघात दिवस के रूप में मना रही है और राज्यों की राजधानियों तथा जिला मुख्यालयों में पार्टी नेता प्रेस कांफ्रेंस करके मोदी सरकार की कमियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। सरकार की नाकामी को लेकर पार्टी ने 'विश्वासघात- चार सालों में सिर्फ बात ही बात' शीर्षक से एक पुस्तिका भी जारी की है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में आंकड़ों के जरिए सरकार की असफलता का विस्तार से उल्लेख किया गया है।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने इन 4 वर्षों में सबका चैन छीना है और चारों तरफ भय और आतंक का माहौल पैदा किया है। भ्रष्टाचार रोकने को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार के 4 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार जमकर पनपा है, अर्थव्यवस्था ढह गई है, किसान परेशान हैं, युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं, कारोबारियों का कारोबार ठप हो गया है, महंगाई आसमान छू रही है लेकिन प्रधानमंत्री इन सब मुद्दों पर चुप्पी साधे हैं।
 
आजाद ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर भाजपा के सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। सत्ता में आने से पहले मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन 4 साल सरकार चलाने के बाद साबित हो गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर देश को सबसे ज्यादा नुकसान इन 4 सालों में ही हुआ है। पाकिस्तान फायरिंग में सबसे ज्यादा सैनिक, सुरक्षाकर्मी शहीद हुए, सबसे ज्यादा नागरिक मारे गए और पशुधन का नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान सामाजिक सुरक्षा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हुई है। सामाजिक माहौल बिगड़ा है और नफरत फैलाने का काम हुआ। चारों तरफ भय और अनिश्चितता का माहौल है। आए दिन दलितों तथा आदिवासियों का दमन किया जा रहा है और महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है। 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ' की बात करने वालों के शासन में बलात्कार की घटनाएं आए दिन हो रही हैं।
 
गहलोत ने मोदी सरकार को 'जुमला सरकार' करार दिया और कहा कि वहां हर बात पर तथा हर दिन जुमले गढ़े जाते हैं। मोदी सरकार ने पहले योग को लेकर शोर मचाया था और अब फिटनेस को लेकर नया जुमला शुरू कर दिया गया है। भाजपा सत्ता में आने के बाद कालाधन विदेशों से वापस लाने की बात करती थी लेकिन उसने देश का सफेद पैसा ही विदेश भेज दिया है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं।
 
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में बड़ा खनन घोटाला हुआ है। बिना प्रक्रिया अपनाए खदानों की नीलामी की गई। इस मामले में सरकार के एक सचिव को जेल तक हुई है। घोटालों को लेकर मुख्यमंत्री के परिवार के लोगों पर आरोप लग रहे हैं। 10 रुपए का शेयर हजारों रुपए में भ्रष्टाचारियों को बेचा जा रहा है। मध्यप्रदेश में व्यापमं घोटाला हुआ है और इस घोटाले में सरकार के मंत्रियों तक के नाम आए हैं। छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला हुआ है। गुजरात में घोटाला हुआ है। जहां भी भाजपा सरकार है, वहां बड़े घोटाले हुए और वे अब सामने आ रहे हैं।
 
उन्होंने भाजपा पर असत्य बोलने का आरोप लगाया और कहा कि वह करती कुछ नहीं है सिर्फ बोलती है और उसी के सहारे सत्ता पर बने रहना चाहती है लेकिन अब उसकी असलियत सामने आ गई है। देश को लग गया है कि मोदी सिर्फ बोलते हैं। वादे करते हैं लेकिन वादों को निभाते नहीं हैं। 4 साल पहले उन्होंने जो वादे किए थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया और देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
 
आजाद ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि मोदी विदेश जाते हैं लेकिन उनकी विदेश यात्रा का कोई एजेंडा नहीं होता है। यह विचित्र बात है कि हमारा प्रधानमंत्री बिना बुलाए और अचानक बच्चों के जन्मदिन तक में शामिल होने विदेश पहुंच जाते हैं। हाल ही में वे चीन गए लेकिन उनकी इस यात्रा के लिए कोई एजेंडा नहीं था। (वार्ता)

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख