shradh paksha
✕

मोदी बोले- चार करोड़ घरों को एक साल में मिलेगी बिजली

Updated: शनिवार, 19 मई 2018 (15:29 IST)
लेह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दशकों से बिजली से वंचित करीब चार करोड़ घरों को एक साल के भीतर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
 
 
मोदी ने कहा कि आजादी के 70 साल गुजर जाने के बाद भी 18,400 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां के घरों में बिजली का एक बल्ब भी दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने प्रत्येक गांवों में बिजली उपलब्ध कराने के लिए एक नीति बनाई है। हम देश में सभी गांवों में बिजली मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में 19 गांवों में लोगों ने कभी बिजली नहीं देखी है, लेकिन इन गांवों में भी एक वर्ष के अंदर बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी।
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख क्षेत्र में सौर उर्जा उत्पादन की प्रचुर संभावनाएं हैं। यह क्षेत्र देश में सबसे बड़ा सौर उर्जा उत्पादित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में काम शुरू करेंगे। देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों को सौर उर्जा का पारेषण जटिल भू-भाग होने के कारण एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश में लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराए हैं। (वार्ता)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्ष के धरने पर EC का जवाब- शाम 4 बजे तक किसी ने परमिशन नहीं मांगी, दिल्ली पुलिस ने कहा करेंगे आवश्यक कार्रवाई

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

Rahul Gandhi : आकाशवाणी भवन के बाहर जोरदार हंगामा, 8 घंटे बाद राहुल-प्रियंका को किया गया डिटेन, 50 सांसदों सहित कुल 250 लोग हिरासत में

अगला लेख