suvichar

तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश पहुंचे मोदी

Updated: शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (10:40 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 देशों की अपनी सफल यात्रा के बाद शनिवार को यहां पहुंच गए। मोदी के हवाई अड्डे पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया।
 
प्रधानमंत्री 16 अप्रैल को स्वीडन, ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा पर रवाना हुए थे। वे सबसे पहले स्वीडन गए थे, जहां उन्होंने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ दिपक्षीय बातचीत की और भारत-नॉर्डिक देशों के पहले शिखर सम्मेलन में भाग लिया। मोदी ने स्टॉकहोम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया।
 
प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के अगले चरण में 17 अप्रैल को ब्रिटेन पहुंचे। वहां लंदन में उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ द्विपक्षीय बैठक की और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से भी मुलाकात की।
 
मोदी ने वेस्ट मिंस्टर के सेंट्रल हॉल में 'भारत की बात सबके साथ' कार्यक्रम में करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक सवाल-जवाब के माध्यम से भारत के शासक के रूप में अपने दृष्टिकोण को सबके सामने रखा। उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों एवं राष्ट्राध्यक्षों  की बैठक (चोगम) में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठक भी की।
 
प्रधानमंत्री शुक्रवार को लंदन से बर्लिन पहुंचे थे, जहां उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ बैठक की। बर्लिन में कुछ देर रुकने के बाद वे स्वदेश रवाना हो गए। (वार्ता) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख