ramcharitmanas
✕

प्रधानमंत्री मोदी ने महापर्व छठ पर शुभकामनाएं दीं

Updated: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (13:22 IST)
नई दिल्ली। सुमधुर लोक गीतों और पारंपरिक प्रसाद की खुशबू के बीच सूर्य को समर्पित 4 दिवसीय छठ महापर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
 
मंगलवार से शुरू हुए महापर्व पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट किया है कि महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व में लौकिक ऊर्जा के रूप में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। आस्था का यह महापर्व पूर्ण रूप से प्रकृति को समर्पित है। इस पर्व को मुख्य रूप से बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश या पूर्वांचल के लोग मनाते हैं।
 
इस वर्ष छठ पर्व 24 से 27 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस त्योहार में श्रद्धालु इसके तीसरे दिन डूबते सूर्य को और चौथे व अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। पहले दिन को 'नहाय-खाय' के रूप में मनाया जाता है जिसमें व्रती लोग स्नान के बाद पारंपरिक पकवान तैयार करते हैं।
 
दूसरे दिन को 'खरना' कहा जाता है, जब श्रद्धालु दिनभर उपवास रखते हैं, जो सूर्य अस्त होने के साथ ही समाप्त हो जाता है। उसके बाद वे मिट्टी के बने चूल्हे पर 'खीर और रोटी' बनाते है जिसे बाद में प्रसाद के तौर पर वितरित किया जाता है।
 
पर्व के तीसरे दिन छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। चौथे व अंतिम दिन को 'पारन' कहा जाता है। इस दिन व्रती सूप में ठेकुआ, सठौरा जैसे कई पारंपरिक पकवानों के साथ ही केला, गन्ना सहित विभिन्न प्रकार के फल रखकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं जिसके बाद इस पर्व का समापन हो जाता है। (भाषा)
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख