ramcharitmanas
✕

मोदी ने अफगान के 'दारल अमन पैलेस' का भारत से ही किया उद्घाटन

Updated: सोमवार, 22 अगस्त 2016 (15:17 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काबुल स्थित स्टोर पैलेस का उद्घाटन किया और कहा कि भारत के सवा अरब लोग शांति एवं समृद्धि सुनिश्चित करने में अफगानिस्तान के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। स्टोर पैलेस को 'दारल अमन पैलेस' के नाम से भी जाना जाता है।

मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान एक घनिष्ठ मित्र है। हमारे समाजों और लोगों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं इसलिए हमें यह देखकर दुख होता है कि आपके गौरवशाली देश को बाहर से प्रायोजित तत्वों और हिंसा एवं आतंक फैलाने वाले लोगों की ओर से लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मैं अफगानस्तिान के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एक समृद्ध अफगानिस्तान बनाने और आपके समाज में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता लाने की आपकी चाहत के साथ भारत के 1.25 अरब लोग हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। 
 
मोदी ने यहां नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय से बोलते हुए जोर देकर कहा कि चाहे जो भी कठिनाइयां हों, भारत सभी अफगान नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपके साथ मिलकर काम करेगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानस्तिान के साथ हमारी साझेदारी का संकल्प और हमारी मित्रता की शक्ति अटल है। आज का आयोजन हमारे सहयोगात्मक मनोरथ के संकल्प और दायरे का साक्ष्य है। हम प्रत्येक अफगान नागरिक को समृद्ध और आपके समाज को आर्थिक वृद्धि से लाभान्वित होते देखना चाहते हैं।
 
इस अवसर पर गनी ने कहा कि शांति और उदारता का तर्क आतंक और हिंसा के तर्क को परास्त करेगा तथा भारत और अफगानस्तिान हमेशा घनिष्ठ मित्र रहे हैं और इस तरह की संयुक्त पहल दोनों देशों के बीच सहयोग की एक सार्थक यात्रा है।
 
मोदी ने रेखांकित किया कि हमारे दिलोदिमाग में भारतीय और अफगान हमेशा सबसे घनिष्ठ मित्र रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावासों की रक्षा करने तथा वहां काम कर रहे भारतीय विशेषज्ञों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अफगान सरकार का धन्यवाद भी किया।
 
मोदी ने कहा कि हमारे अफगान भाइयों द्वारा दिए गए बलिदानों को भुलाया नहीं जाएगा। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख