Hanuman Chalisa

सुरक्षाकर्मियों पर सवार शिवराज, मजाक बने...

Updated: सोमवार, 22 अगस्त 2016 (13:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कई इलाके पिछले कुछ समय से भीषण बाढ़ की चपेट में है। राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। रीवा, सतना, पन्ना और इनके आसपास के क्षेत्र बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। राज्य के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा भी किया और जमीनी भी। ... लेकिन, एक समय ऐसा भी आया जब मुख्‍यमंत्री स्वयं 'बाढ़ पीड़ित' बन गए। बाढ़ पीड़ित मुख्‍यमंत्री को कोई तकलीफ न हो सुर‍क्षाकर्मियों ने उन्हें गोद में उठा लिया। 
मुख्‍यमंत्री ने ट्‍वीट किया है मैं, मेरी टीम, राज्य सरकार का हर अधिकारी और कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों को किसी भी परिस्थिति से निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर सुरक्षाकर्मियों पर सवार मुख्‍यमंत्री चौहान का फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने मुख्‍यमंत्री पर कटाक्ष करना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि राज्य में बाढ़ से अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
एक ट्‍वीट में लिखा गया है कि बाढ़ पीड़तों के प्राण लेने आए यमराज जब ओवरस्पीड भैंसे से नीचे गिर गए तो स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। इस ट्‍वीट में मुख्‍यमंत्री को गोदी में उठाए सुरक्षाकर्मियों के साथ ही एक भैंसे का चित्र भी लगाया गया है। 
एक अन्य ट्‍वीट में लिखा गया है कि 'गणपति विसर्जन का अभ्यास करते प्रदेश के 'ठुल्ले'। इस फोटो को देखते ही गणपति विसर्जन के दृश्य स्वाभाविक रूप से आंखों के सामने तैर जाते हैं क्योंकि कुछ इसी तरह श्रद्धालु विसर्जन के समय गणपति को उठाते हैं। 
 
शिवराज का मजाक उड़ाते हुए कई और भी ट्‍वीट किए गए हैं। एक ट्‍वीट में लिखा गया है कि 'देखते ही लाइक करें व RT (आरती) करें मध्यप्रदेश की नदी में से मिली शिवराजसिंह चौहान जी की दुर्लभ विशाल मूर्ति। 
एक अन्य ट्‍वीट तो मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा की याद दिलाता है, जिसमें कहा गया है-  आपके पैर देखे बड़े हसीन हैं, इन्हें जमीन पर मत उठाइएगा, मैले हो जाएंगे। इसी तरह के कुछ और भी ट्‍वीट किए गए हैं, जो सीधे-सीधे मुख्‍यमंत्री पर कटाक्ष हैं।
 
हालांकि सोशल मीडिया पर मजाक बनता देख मुख्‍यमंत्री के ट्‍विटर एकाउंट पर एक फोटो अपलोड किया गया है, जिसमें मुख्‍यमंत्री नंगे पैर कीचड़ में चलते हुए दिखाए गए हैं। 
Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का अंतत: इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों को भी लिखा खत

भारतीय Gen-Z का क्रिएटिव प्रोटेस्‍ट बनाम दुनिया के हिंसक आंदोलन, क्‍यों दुनियाभर में सराहे जा रहे हैं भारतीय Gen-Z

LIVE: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इ्स्तीफा

अगला लेख