Hanuman Chalisa

हमले के बाद इसराइल ने हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

Updated: सोमवार, 22 अगस्त 2016 (12:47 IST)
गाजा सिटी (फिलिस्तीनी क्षेत्र)। फिलिस्तीनी बस्ती की ओर से दागा गया रॉकेट इसराइली शहर स्डेरोट में गिरने के बाद इसराइल ने गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई मार्ग से और टैंक के जरिए हमला बोला। इस हमले में 4 लोग घायल हो गए।
 
पुलिस ने कहा कि रॉकेट स्डेरोट में सड़क पर स्थित 2 इमारतों के बीच जाकर लगा। यह गाजा से 4 किलोमीटर की दूरी पर है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। सेना के प्रवक्ता पीटर लर्नर ने कहा कि इसराइली बलों ने रविवार को उत्तरी गाजा में फिलिस्तीनियन इस्लामिस्ट आंदोलन के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की।
 
लर्नर ने एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी से किए गए रॉकेट हमले के जवाब में इसराइली वायुसेना और टैंकों ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के दो ठिकानों को निशाना बनाया।फिलिस्तीनी स्वास्थ्य एवं रक्षा सूत्रों ने कहा कि इसराइली हमले में 2 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। (भाषा)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख