dipawali
✕

बिहार में 2 अक्टूबर को मोदी की चुनावी रैली

Updated: रविवार, 27 सितम्बर 2015 (00:33 IST)
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्‍टूबर को बांका में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद मोदी की बिहार में यह पहली चुनावी रैली होगी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 30 सितम्बर से पूरे राज्य में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बिहार भाजपा प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि मोदी बांका में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे जहां पहले चरण के तहत 12 अक्‍टूबर को मतदान होना है।
 
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा बांका से चुनाव हार गई थी और उसका मानना है कि मोदी की रैली से उसे वहां फिर से आधार बनाने में मदद मिलेगी।
 
मयूख ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए शाह बिहार चुनाव प्रभारी अनंत कुमार के साथ मिलकर 30 सितम्बर से पांच अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं के साथ नौ बैठकें करेंगे और तीन जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां लागू, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास