dharma sangrah
✕

मुंबई भगदड़ : फडणवीस सरकार देंगी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (16:19 IST)
मुंबई। मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मृतकों के निकटतम परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए सहायता राशि देने और घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने की घोषणा की है। इस घटना में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट किया है, ‘मृतकों के निकट परिजन को पांच लाख रुपए मुआवजे की घोषणा। घायलों के इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी।’ उन्होंने लिखा है, ‘महाराष्ट्र सरकार और रेल मंत्रालय आवश्यकता पड़ने पर मामले की जांच करवाएगी। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’
 
फडणवीस ने ट्वीट किया है, ‘मुंबई के एल्फिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर मची दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों और प्रभावित होने वालों के लिए मेरा मन बहुत दुखी है।’
 
उन्होंने लिखा है, ‘मुख्य सचिव और मुंबई के पुलिस आयुक्त से बात की। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचने और मामले की निगरानी करने तथा सभी को सहायता सुनिश्चित करने को कहा है।’ केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल मुंबई पहुंच गए हैं और मामले पर नजर रख रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है, ‘अभी मुंबई पहुंचा हूं। एल्फिंस्टन रोड फुटओवर ब्रिज पर मची दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ में मासूम जिंदगियों के नुकसान से शोक संतप्त हूं।’ उन्होंने लिखा है, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
 
गोयल ने ट्वीट किया है, ‘मैंने पश्चिम रेलवे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।’ इस घटना पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल वहां मौजूद हैं और हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख