suvichar
✕

मुंबई भगदड़ : प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (16:18 IST)
नई दिल्ली। मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल वहां मौजूद हैं और हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।

ALSO READ: मुंबई भगदड़ : पीयूष गोयल ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताते हुए टि्वटर पर लिखा है, ‘मुंबई में मची भगदड़ में जिन लोगों की जान गई है उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
 
उन्होंने लिखा है, ‘मुंबई में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। @पीयूषगोयल मुंबई में हैं और हालात का जायजा लेते हुए हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।’

ALSO READ: मुंबई के परेल एलफिन्सटन रेलवे ब्रिज पर मची भगदड़, 22 की मौत
 
राष्ट्रपति ने शोक जताया : मुंबई में मची भगदड़ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। राष्ट्रपति के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है, ‘मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना; घायलों के लिए प्रार्थना— राष्ट्रपति कोविन्द।’ 
गौरतलब है कि आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख