Hanuman Chalisa
✕

मुंबई भगदड़ : पीयूष गोयल ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (14:23 IST)
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
 
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है, ‘अभी मुंबई पहुंचा हूं। एल्फिंस्टन रोड फुटओवर ब्रिज पर मची दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ में मासूम जिंदगियों के नुकसान से शोक संतप्त हूं।’ उन्होंने लिखा है, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करता हूं।’

ALSO READ: मुंबई के परेल एलफिन्सटन रेलवे ब्रिज पर मची भगदड़, 22 की मौत
 
गोयल ने ट्वीट किया है, ‘मैंने पश्चिम रेलवे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।’ इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा था कि रेल मंत्री पीयूष गोयल वहां मौजूद हैं और हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर पर लिखा है, ‘मुंबई में मची भगदड़ में जिन लोगों की जान गई है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मेरी प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं। मुंबई में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। @पीयूषगोयल मुंबई में हैं और हालात का जायजा लेते हुए हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।’
 
गौरतलब है कि आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मुंबई में एल्फिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। (भाषा)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख