dharma sangrah
✕

मुंबई में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (11:58 IST)
मुंबई। मुंबई के कई इलाकों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों और भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग, मुंबई के उपमहानिदेशक के एस होसालिकर ने शनिवार को ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हुई। उन्होंने ट्वीट किया कि मुंबई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश जारी रहेगी।
 
होसालिकर ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शहर और इसके आस-पास के इलाकों में 25 मिमी से 30 मिमी बारिश दर्ज हुई।
 
मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया था और पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में कई स्थानों पर शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया था।
 
मौसम विभाग के डेटा के अनुसार मुंबई के कोलाबा मौसम ब्यूरो ने पिछले 24 घंटे में 169 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि इसी अवधि में सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने 157 मिमी बारिश दर्ज की।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख