Hanuman Chalisa

भारी बारिश से आज भी थमी मुंबई की रफ्तार, कई ट्रेनें रद्द, डिब्बे वाले भी नहीं देंगे सेवा

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (09:39 IST)
मुंबई। रात भर हुई भारी बारिश के चलते मंगलवार को भी मुंबई की रफ्तार थम सी गई। जगह-जगह पानी जमा है। पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय सेवाओं को रोक दिया गया है। डिब्बे वाले भी आज अपनी सेवा नहीं देंगे। 
 
ALSO READ: मुंबई में बारिश का कहर, अगले 48 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट

एक रेलवे अधिकारी ने बताया, 'सोमवार रात से 200 मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई है जिससे रेल की पटरियों में पानी भर गया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाएं तब तक रोक दी गईं हैं जब तक कि पटरियों पर पानी कम नहीं हो जाता।'
 
अधिकारी ने बताया कि मशीनों के जरिए पटरियों से पानी हटाने का काम किया जा रहा है। हालांकि रात भर बारिश होने के बावजूद मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं सभी मार्गों पर सामान्य रूप से चल रही हैं। 
 
मध्य रेलवे ने ट्वीट कर बताया, 'मध्य रेलवे की सभी तीनों लाइनों - मुख्य , हार्बर और ट्रांस हार्बर पर ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।' उसने अपने यात्रियों का धन्यवाद करने के लिए भी ट्वीट किया। भारी बारिश के बावजूद सेवाएं जारी रखने के लिए कई यात्रियों ने मध्य रेलवे को संदेश और ट्वीट भेज कर धन्यवाद दिया था। 
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार तक भारी और भीषण बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं शहर में टिफिन सेवा देने वाले डब्बावालों ने जलभराव के मद्देनजर आज पूरे शहर में काम बंद रखने का फैसला किया है। 
 
मुंबई डिब्बवाला संगठन के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा, 'शहर भर में पानी भरा होने के कारण हमने आज टिफिन इकट्ठा नहीं किए। घुटनों तक भरे पानी के बीच साइकिल चलाना हमारे लोगों के लिए मुश्किल है।' (भाषा) 
 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा में दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज, कांग्रेस का जमकर हंगामा, सदन में चर्चा की मांग

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, लाल चौक पर हुई गोलीबारी, घायल पुलिसकर्मी की मौत

अगला लेख