biodatamaker
✕

सावधान, मुंबई में फैल रही है यह खतरनाक बीमारी, 24 घंटे में हो सकती है मौत

Updated: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (12:32 IST)
फाइल फोटो
मुंबई। भारी बारिश के बाद मुंबई में कई जगह अभी भी पानी भरा हुआ है। रुके हुए पानी की वजह से मुंबई में लेप्टोस्पायरोसिस नामक एक खतरनाक बीमारी फैल गई है। देश की आर्थिक राजधानी में इस बीमारी से अभी तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के शरीर में तेजी से कीटाणु फैलते हैं और केवल 24 घंटे में ही दम तोड़ देता है।
 
बताया जा रहा है कि बाढ़ वाले क्षेत्रों में यह बीमारी तेजी से फैलती है। अगर सावधानी नहीं बरती गई तो यह बीमारी इंसान, चूहों और पालतू जानवरों को आसानी से अपनी जद में ले सकती है। यह बीमारी मल-मूत्र से पैदा होने वाली लेप्टोस्पायल नाम के बैक्टीरिया से फैलती है। 
 
लेप्टोस्पायरोसिस एक जीवाणु रोग है, जो मनुष्यों और जानवरों को प्रभावित करता है। यह लेप्टोस्पिरा जीनस के बैक्टीरिया के कारण होता है। यह संक्रमित जानवरों के मूत्र के जरिये फैलता है, जो पानी या मिट्टी में रहते हुए कई सप्ताह से लेकर महीनों तक जीवित रह सकते हैं। 
 
इस बीमारी के लक्षण बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, डायरिया, आंखों का लाल होना है। इसके अलावा इस बीमारी स पीड़ित व्यक्ति को थकान भी महसूस होती है। 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख