Daily Horoscope
✕

मुंबई में कई इलाकों में गैस लीक की शिकायतें, BMC ने कहा- हालात नियंत्रण में

Updated: रविवार, 7 जून 2020 (09:36 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने रविवार को कहा कि चेम्बूर, घाटकोपर और शहर में आसपास के इलाकों से कई निवासियों द्वारा गैस लीक की शिकायतें मिलने के बाद हालात नियंत्रण में है।
 
बीएमसी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि चेम्बूर, घाटकोपर, पवई और विक्रोली इलाके के कई निवासियों ने शनिवार देर रात गैस लीक होने का शक जताया।
 
बीएमसी ने ट्वीट किया, ‘हालात नियंत्रण में हैं। सभी आवश्यक संसाधनों को भेजा गया है। इसका पता लगाया जा रहा है कि गंध कहां से आ रही है। सार्वजनिक घोषणा प्रणाली से लैस दमकल की 17 गाड़ियों को तैनात किया गया है, और अगर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई की जाएगी।‘
 
नगर निकाय ने कहा, ‘चेम्बूर, घाटकोपर, कांजुरमार्ग, विक्रोली और पवई इलाकों के कई निवासियों ने गंध आने की शिकायत की है और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को काम में लगाया गया है।‘
 
उसने कहा कि इन इलाकों के लोगों से कहा गया है कि वे घबराएं नहीं। हालात पर नजर रखी जा रही है। उसने कहा, ‘अगर किसी को गंध से दिक्कतें हो रही है तो वह अपने चेहरे पर नाक को ढकते हुए गीला तौलिया या कपड़ा रखें।‘
 
शिवसेना के मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया कि हालात नियंत्रण में हैं। मैं सभी से न घबराने का अनुरोध करता हूं। आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल किया गया है। मुंबई के कुछ क्षेत्रों में गंध आने के संबंध में अभी के लिए मुंबई दमकल विभाग को सतर्क कर दिया गया है। मैं सभी से घरों के भीतर रहने और न घबराने की अपील करता हूं। अपनी खिड़कियां बंद रखें। (भाषा) 
 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख