Daily Horoscope
✕

यूपी के नए डीजीपी मुकुल गोयल ने लिया चार्ज, बोले, जनता की मदद से कंट्रोल होगा क्राइम

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (17:26 IST)
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल ने उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक के रूप में शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को बुधवार को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। इससे पहले गोयल बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक (अभियान) के पद पर तैनात थे।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना ही प्राथमिकता है। सभी को सुरक्षा का अहसास दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण जनता की मदद के बिना संभव नहीं है। जनता की मदद से ही क्राइम कंट्रोल हो सकता है। पुलिस को और संवेदनशील बनकर जनता के पास जाना होगा।

नए डीजीपी ने कहा कि कई बार छोटे-छोटे अपराधों की अनदेखी बड़ी घटनाओं को जन्म देती है। पुलिसकर्मियों को अधिक संवेदनशील होकर हर छोटी घटना में करवाई का संदेश भी देना होगा। मैं चाहूंगा कि अधिकारी फील्ड में जाएं और थाना स्तर पर पीड़ितों की सुनवाई और कार्रवाई की समीक्षा करें।

उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर के रहने वाले गोयल का जन्म 22 फरवरी 1964 को हुआ था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। गोयल उप्र के कई शहरों में पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनमें जालौन, मैनपुरी, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ शामिल हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख