sundarkand

हार के हीट स्ट्रोक का इलाज पिज्जा नहीं प्याज, भाजपा का कांग्रेस पर निशाना

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (17:25 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हार के हीट स्ट्रोक का इलाज पिज्जा नहीं प्याज है।
 
नकवी ने कहा कि कांग्रेस के मित्र जब तक देश की इस देसी हकीकत को नहीं समझेंगे तब तक 'कांग्रेस की लफ्फाजी लू के लपेट' में आती रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी जनादेश पर आत्मचिंतन करने के बजाय अहंकार का रास्ता अपना रही है और जनादेश को अपमानित करने का जुगाड़ बना रही है।
 
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन विलाप मंडली फिर से सक्रिय हो गई है। पहले ईवीएम और वीवीपैट के पर्चियों को मिलान करने की मांग उठी। जब ईवीएम-वीवीपैट पर्चियों के मिलान में कहीं भी फर्क नहीं मिला तो शर्मिंदगी के बजाय नए कुतर्कों का बहाना ढूंढने लगे।
 
नकवी ने कहा कि जिस नकारात्मक राजनीति ने 'ग्रांड ओल्ड पार्टी' को 'ब्रांड न्यू फ्लॉप शो' बना दिया है, यदि उसी नकारात्मक रास्ते पर बिना जमीन के मूड-माहौल को समझे चलते रहेंगे तो उनका बचा-खुचा अस्तित्व भी नहीं रहेगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख