biodatamaker
✕

मुद्रा योजना के 7 साल पूरे, 34.42 करोड़ लाभार्थियों को दिया 18.60 लाख करोड़ का कर्ज

Updated: शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (15:57 IST)
नई दिल्ली। 7 साल पहले शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत अब तक 34.42 करोड़ लाभार्थियों को 18.60 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बांटा जा चुका है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को इस योजना के 7 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि आय-सृजन से जुड़ीं गतिविधियों के लिए कर्ज देने वाली इस योजना के तहत पिछले 7 साल में 18.60 लाख करोड़ रुपए का कर्ज दिया गया है। इसके लिए 34.42 करोड़ से अधिक ऋण खाते खोले गए हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल, 2015 को गैर-कंपनी एवं गैर-कृषि लघु एवं सूक्ष्म इकाइयों को 10 लाख रुपए तक का कर्ज देने वाली इस योजना की शुरुआत की थी। सीतारमण ने कहा कि मुद्रा योजना ने छोटे कारोबारों के लिए अनुकूल माहौल पैदा करने और जमीनी स्तर पर करोड़ों रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद की है। एक खास बात यह है कि 68 प्रतिशत से अधिक कर्ज महिलाओं को मंजूर किए गए हैं और 22 प्रतिशत कर्ज नए उद्यमियों को दिए गए।
 
सीतारमण ने इस योजना के तहत लाभांवित होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अब तक स्वीकृत 51 फीसदी ऋण अनुसूचित जाति एवं जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्गों को दिए जाने से यह योजना सामाजिक न्याय को जमीन पर लागू करती है और प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विश्वास' संकल्पना को सही मायने में आत्मसात करती है। इस अवसर पर वित्त राज्यमंत्री बीके कराड़ ने कहा कि मुद्रा योजना लाने के पीछे सूक्ष्म, लघु एवं मझोली इकाइयों को बिना किसी बाधा के संस्थागत ऋण मुहैया कराने की सोच रही है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख